In Chanho, the youth did shramdan and cleaned the pond and surroundingsIn Chanho, the youth did shramdan and cleaned the pond and surroundings

रांची: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र रांची के द्वारा कैच द रैन फेज तीन के तहत चान्हो प्रखंड के करकट गांव में युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा श्रमदान कर तालाब के आसपास के झाड़ियां एवं तालाब की साफ सफाई की गई।

मौके पर स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा विभिन्न तरह के रोजगारमुखी प्रशिक्षण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जीवन कौशल सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र रांची से मान्यता प्राप्त युवा मंडल के सदस्यों द्वारा गांव के तालाब में श्रमदान कर साफ सफाई किया गया। जिससे की तालाब का पानी दूषित ना हो और ग्रामीण बिना किसी परेशानी के तालाब का इस्तेमाल कर सके।

श्रमदान कार्यक्रम का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र रांची के स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो कर रहे थे। श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शम्मी महतो, अभिमन्यु महतो, अक्षय कुमार, सीएससी संचालक विनोद महतो, ओम प्रकाश महतो, अजय महतो, वीरू महतो, देवेंद्र महतो, राहुल कुमार, बलिंदर महतो, छोटू प्रजापति, सुमन महतो, नितेश कुमार, महिला संगठन की शांति देवी, सीमा महतो, पूजा देवी, मतिम देवी सहित स्वामी विवेकानन्द युथ क्लब करकट, तुलसी महिला समूह, एफसी प्रजापति युथ क्लब, युवा संगठन करकट के सदस्यों ने भाग लिया।

By Admin

error: Content is protected !!