रामगढ़: भदानीनगर ओपी परिसर में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक ने तिरंगा झंडा फहराया।इसके उपरांत सभी ने तिरंगे को सलामी दी और एक स्वर में राष्ट्र गान गाया।

साथ ही स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करनेवाले वीर शहीदों और महापुरुषों को याद किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।मौके पर एसआई मनोज मुर्मू, सोमेश सोरेन, नूतन तिर्की, धनंजय कुमार यादव, रामफल बेदिया, रामेश्वर गोप, रईस अंसारी, आज़ाद अंसारी, बारीक अंसारी साहित कई ग्रामीण और ओपी पुलिस के जवान मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!