झारखंड सरकार असामाजिक तत्वों और अपराधियों को रोकने में विफल : सांसद

रामगढ़: गोला प्रखंड के सोसो कलां गांव में बीते दिनों सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच जुलूस को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में घायल पीड़ितों की सुध लेने रविवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल गोला पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना के बावत पूरी जानकारी ली। 

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार अपराध और अपराधियों को रोकने में लगातार विफल है। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है। आए दिन चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती है, किंतु दुर्भाग्य है कि शासन और प्रशासन इनको रोकने में विफल दिख रही है। जब से हेमंत जी की सरकार बनी है असामाजिक तत्वों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सरकार भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है। साथ ही सांसद ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं प्रशासन उन पर कड़ी कानूनी करवाई करें।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसावल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला मंत्री अनमोल सिंह, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, सूरज वर्मा, प्रीतम झा, बिक्की कुमार महतो, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, बरलंग मंडल संयोजक महेन्द्र प्रसाद, संतोष कुशवाहा, विकास मनी पाठक, राम निवास सिंह, सनेहलता चौधरी, ललन कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, उज्जवल चक्रवर्ती, हरीश बर्मन, सोनू सोनी, विनीत यादव, ममता सोनी, सुषमा देवी, सुरेंद्र करमाली, प्रमोद रजवार, अरविंद जायसावल, टिकेंद्र महतो, राम कुमार नायक, सूखेद्र साहू, संजीत महतो, बिशटू महतो, प्रवीण कुमार, मुरली महतो, कोलेश्वर महतो सहित सैकड़ों लोग व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!