रामगढ़: सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत शहर के सुभाष चौक पर मंगलवार को भाजपा रामगढ़ जिला कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को जो मान-सम्मान दिलाया है वह प्रशंसनीय है। सेवा पखवाड़ा में हम सभी कार्यकर्ता उनके जीवन संघर्ष और विकास कार्यों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बताया गया कि कल 24 सितंबर को जीएसटी में की गई कमी और स्वदेशी अपनाने को लेकर शहर में नगर-भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भाग लेंगे।
मौके वरीष्ठ नेता रंजीत सिन्हा, रणंजय सिंह उर्फ कुंटू बाबू, राजू चतुर्वेदी, अनमोल सिंह, रंजन सिंह फौजी, संजीव कुमार बाबला, राजू कुशवाहा, राजीव जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव, ब्रजेश पाठक, संतोष शर्मा, बलराम सिंह, नमेंद्र चंचल, राजीव रंजन, राजेश ठाकुर, शीतल सिंह, दिनेश प्रसाद, गौतम महतो सहित अन्य मौजूद रहे।