सुख तेरा दित्ता लहिए… वाहेगुरु! वाहेगुरु! वाहेगुरु! वाहेगुरु!

गुरूवाणी और शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ भुरकुंडा 

रामगढ़: श्री गुरु सिंह सभा भुरकुंडा गुरुद्वारा का चार दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम शुक्रवार को भुरकुंडा थाना मैदान में विशाल समागम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें कई धर्मप्रचारक, साध-संगत, सेवादार सहित सिक्ख समाज के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सर्वप्रथम 48 घंटे के अखंड पाठ के संपन्न होने पर भुरकुंडा गुरुद्वारा से ग्रंथ साहिब को समागम स्थल पर सजे दिवान में ले जाया गया। जहां भुरकुंडा गुरूद्वारा के प्रधान ग्रंथि धीरज सिंह वाहेगुरु का सुमिरन कर ग्रंथ साहिब की चंवर सेवा करते रहे। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक समागम में भाग लिया। 

समागम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वंदना और गुरूवाणी से हुई। कार्यक्रम में धर्मगुरु संत बाबा लक्खा सिंह नानकेश्वर वाले, संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह, जनरल सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह, कथा वाचक सतनाम सिंह ने गुरुवाणी से साध-संगत को निहाल किया। समागम के दौरान भाई रंजीत सिंह द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं महिपाल सिंह रागी जत्था (रांची) द्वारा शबद-कीर्तन किया गया। जत्थे ने “सुख तेरा दिता लहिए… वाहेगुरु! वाहेगुरु! वाहेगुरु! वाहेगुरु सहित अन्य गीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही बाबा कश्मीर सिंह जी (अमृतसर) ने धार्मिक गीत की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। समागम में आगे महिला रागी दादी जत्था (जमशेदपुर) के द्वारा गुरू तेग बहादुर के बलिदान को भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

समागम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, कल्शी बिल्डकॉन के ऑनर सुमित सिंह कल्शी, गुरु चरण सिंह, सुखदेव सिंह, चंचल सिंह, संतोष सिंह, गगनदीप सिंह, पिंटू सिंह, रांची गुरुद्वारा प्रधान गुरुमीत सिंह, रांची मेट्रो गली गुरूद्वारा प्रधान मनीष भिंडा, हजारीबाग गुरुद्वारा प्रधान अवतार सिंह सहित रामगढ़ जिले के विभिन्न गुरुद्वारा के प्रधान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मगुरु, रागी जत्था, सेवादार सहित सभी गणमान्य अतिथियों को सरोपा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं संत बाबा लक्खा सिंह और सुमित सिंह कल्शी ने संयुक्त रूप से भुरकुंडा गुरुद्वारा कमेटी को सरोपा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

समागम के दौरान जारी रहा गुरू का लंगर, सेवा में जुटे रहे लोग

समागम स्थल पर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ गुरु का अटूट लंगर देर शाम तक जारी रहा। अमृतसर और पटना साहिब से आए सेवादार संचालन में देर शाम तक जुटे रहे। वहीं समागम के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए पतरातू प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. पल्लवी झा, ड्रेसर गौतम कुमार, एएनएम ललिता कुमारी और पूर्णिमा कुमारी मौजूद रहे। वहीं थाना मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भुरकुंडा पुलिस के महिला और पुरुष पुलिस कर्मी भी मुस्तैदी के साथ सेवा देते दिखे।

समागम में ये रहे मौजूद

अवसर पर भुरकुंडा गुरुद्वारा प्रधान लाल सिंह रंधावा उर्फ रिंकु, तजेन्द्र त्रेहन,  इंद्रजीत छाबड़ा, जगतार सिंह, अवतार सिंह सैनी, जिबू सिंह सैनी, बलजीत सिंह, डब्लू सिंह, बलबिंदर सिंह, हरविंदर सिंह बबली, हरविंदर सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह, तरसेन सिंह रंधावा, उपेंद्र सिंह रंधावा, बलजीत कौर, परमजीत कौर, निशांत सिंह, नरेन्द्र सिंह रेखी, गुरजीत सिंह रेखी, राजा सिंह, परमजीत सिंह धामी, जसपाल सिंह, रिंकू धामी, करण सिंह, मोनू सिंह, प्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुसदीप सिंह रंधावा, सोनू सिंह, पीयूष सिंह, अग्रज सिंह, वशवंत सिह, प्रियांश, नवजोत सिंह, रतन सिंह रेखी, साजन सिंह, जसवीर कौर, अनिता कौर, संगीता कौर, जया कौर, जसमित कौर, रेखा कौर, सस्वजीत कौर, अमरजीत कौर, दलविन्दर कौर, रिंकी कौर, राज कौर, हरभजन कौर, शीतल कौर, अमृता कौर, सविन्दर कौर, पूनम कौर, उषा कौर, अंग्रेज सिंह, बबली कौर, राजरानी कौर, करम कौर, कमलेश कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!