Inauguration of Sri Sri Ramnavami Mahasamiti's office in Ramgarh

• 141 सदस्यीय कमेटी की हुई घोषणा 

रामगढ़। चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में श्री रामनवमी पूजा महासमिति कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। महासमिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने फीता काटकर और प्रभु श्री राम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उद्धाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के उपरांत बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन राजेश ठाकुर ने किया। बैठक के दौरान दीपक मिश्रा ने कमेटी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों की सूची जारी की।अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार कमेटी में महारामनवमी पूजा के तहत रामगढ़ में आयोजित होने वाली मंगला जुलूस और शोभा यात्रा में जिले के सभी अखाााड़, पूजा समितियां और मातृशक्ति प्रमुख शामिल होंगे। वहीं बैठक में महासचिव तुलेश्वर पासवान, संरक्षक अनमोल सिंह, संजय सिंह, विजय जयसवाल, रॉबिन गुप्ता, मातृशक्ति प्रमुख सिंधु झा, उपाध्यक्ष विशाल जयसवाल, सौरव जयसवाल, संजय बनारसी, नीरज मंडल इत्यादि पदाधिकारियों ने भी अपनी बातें रखीं।

कमेटी का हुआ विस्तार, कई लोगों को मिला दायित्व

अध्यक्ष द्वारा जारी की गई 141 सदस्यीय सूची में महासमिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर, छोटन सिंह, छोटू वर्मा उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, ब्रजेश पाठक, अरुण महतो, प्रवीण सोनू, बीजू गोयनका, शिवकुमार महतो, प्रभात अग्रवाल, विनय शर्मा, रवि मिश्रा, सौरव जयसवाल, आनंद बरेलिया, सुरेंद्र महतो, दीपक साव, विक्की चंद्रवंशी, पंकज भारती, ओमप्रकाश कुशवाहा, सचिन चंद्रवंशी महासचिव के रूप में तुलेश्वर पासवान, संतोष नायक सचिव के रूप में विनोद राम, तरुण साव, अंकित सिंह, नीरज मंडल, जितेंद्र मिश्रा, भीम सिंह, राहुल पासवान, टिंकू सिंह, दिवाकर चक्रवर्ती, सरोज पासवान, शंकर यादव, सुमित राम, सोनू यादव, ललन लहरी, डब्लू साव, नीरज गोयल, रंजित कुमार, महेंद्र प्रसाद, ब्रजेश पाठक, निखिल कुमार, टिंकू सिंह, जिमी राम, लाल बाबू, आकाश यादव, प्रदीप जयसवाल, दिलीप पासवान को जगह दी गई है। जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में रूपेश कुशवाहा, सह कोषाध्यक्ष यश वर्मा कार्यालय प्रभारी मनोज सिंह मीडिया प्रमुख सत्यजीत चौधरी, सोशल मीडिया हेतु आनंद पांडे, अमन राजा और आईटी सेल प्रमुख के रूप में गौतम कुमार महतो ओ जगह दी गई है।

वहीं मातृ शक्ति को भी इस महारामनवमी समिति में विशेष स्थान देते हुए तीन प्रमुख बनाए गए हैं। जिसमे मधु गुप्ता, सिंधु झा और गीता मेहता के नामों की घोषणा की गई। वहीं महासमिति की तरफ से चिकित्सा प्रभारी के रूप में भी डॉ ऋतुराज, डॉ राजीव झा एवं डॉ वेद प्रकाश पाठक को समिति में रखा गया है। इसके साथ ही महासमिति की शोभायात्रा में अखाड़ों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु आलोक शर्मा, मणिशंकर ठाकुर, शुभम गिरी, मोनू गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मुकेश यादव, शुभम सिंह, सुमित वर्मा, दिलीप नायक को शोभा यात्रा प्रमुख का दायित्व दिया गया है। यातायात प्रमुख के रूप में अमित ठाकुर, शशि शेखर सिंह, गौतम सिंह, राहुल गुप्ता, शुभम कुमार, सोनू पंडित को दायित्व सौंपा गया है।

वहीं महासमिति के संरक्षकों के रूप में कई वरिष्ट लोगों को भी महासमिति के जगह दी गई है। जिसमे प्रवीण मेहता, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, दीपक सिसोदिया, अनमोल सिंह, संजीत सिंह छोटू, पीयूष चौधरी, नंदू गुप्ता, विनय सिंह, कमल बगड़िया, विमल बुधिया, विजय जयसवाल, मनोज मंडल, शांतनु मिश्रा, दिनेश पाठक, धर्मेंद्र साव भोपाली, विनोद मिश्र, दिनेश सिंह, रविंद्र शर्मा, रॉबिन गुप्ता, रमेश महतो, वरुण सिंह, चंदन मुंडा, प्रकाश मिश्र, महेंद्र मुंडा, राजेश गोयनका,रंजित पांडे, दीनदयाल कुमार, राजीव जयसवाल, श्याम शर्मा, अरुण अग्रवाल, दुर्गा विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सिन्हा, संजय बनारसी,भगवान प्रसाद, डॉ संजय सिंह, दीपक सोनकर, पंकज महतो शामिल हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में बलराम प्रसाद कुशवाहा, विनय सिंह, सहदेव ठाकुर, रवि गुप्ता, मोहन पांडे, बलजीत सिंह बेदी शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!