उरीमारी (हजारीबाग): 79वां स्वतंत्रता दिवस उरीमारी पंचायत में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर पंचायत सचिवालय, आदिवासी उच्च विद्यालय उरीमारी और महिला समिति कार्यालय में पंचायत की मुखिया कमला देवी के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं उरीमारी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पुर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, सीतामुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, बिन्दु देवी, वार्ड सदस्य फुलमति देवी, तेतरी देवी, फुलमुनी देवी, शांति देवी, सुरजमुनी देवी, शारदा देवी, सतीश कुमार, सोनी देवी, डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, जतरू भगत, चंदू जायसवाल, बिनोद करमाली, द्वारिका ठाकुर, कुला प्रजापति, भोला रविदास, दशमी देवी, बुधनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।