रामगढ़: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विकास विधालय, घुटूवा बस्ती में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद सुरपति देवी ने झंडोत्तोलन किया। शहीदों को एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन विधालय के प्राचार्य अमोल घोषाल ने किया।
अवसर पर सुरपति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन हमें सिर्फ झंडा फहराना नहीं, बल्कि यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने गांव और देश के विकास के लिए हमेशा तैयार रहेंगे । बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर देने की अपील भी की।
वहीं जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र कुमार बेदिया ने कहा कि हमारी आज़ादी की सबसे बड़ी ताक़त भारत का संविधान है। यही संविधान हमें बराबरी का हक देता है, बोलने की आज़ादी देता है, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार का अधिकार देता है।
इस दौरान आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकीनन्दन बेदिया ने कहा कि दो सौ साल के औपनिवेशिक गुलामी की जंजीरों को तोड़कर हमें जो आज़ादी मिली है, वह बहुत ही अनमोल है।
कार्यक्रम में आगे विधालय के शिक्षिका हेमंती देवी ने संविधान के उद्देश्यिका का पाठ किया। वहीं विधालय के बच्चों नृत्य -संगीत पर आधारित प्रस्तुति दी। इसके साथ ही झारखंड संस्कृति मंच से जुड़ें कलाकार भरत बेदिया, दिनेश करमाली, मोतीलाल बेदिया और ‘ब्रदर्स बैंड’ के टुकू दास, पंकज कुमार के जुगलबंदी ने झारखंडी लोकगीतों की प्रस्तुति से सभी को आनंदविभोर कर दिया।
मौके पर चतुर्गुण बेदिया, विकास बेदिया, कमल बेदिया, सहदेव बेदिया, पूजा कुमारी, कोलेशवर बेदिया, सुनील बेदिया, बेदिया, हरिश्चंद्र बेदिया, रोहित बेदिया, सिकंदर बेदिया, सुलेन्दर बेदिया, विजय बेदिया, टीके बेदिया, सावना बेदिया, नन्कू बेदिया, संजय बेदिया, धनमती देवी, मानो देवी, सिया कुमारी, पायल कुमारी, लाडो कुमारी, दिशा कुमारी, आकृति कुमारी, गोल्डी कुमार, मनीषा कुमारी, हर्ष कुमार, रोनित, आशीष सहित अन्य मौजूद थे।