रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश विश्वकर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। वहीं शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य द्वारा मार्च पास्ट का निरीक्षण किया गया।

मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।साथ ही रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में आयशा फातमा, अनन्या कुमारी, तरन्नुम एवं रंगोली प्रतियोगिता में आयशा फातमा, अनन्या कुमारी, प्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से खजांची राम, दीपनारायण राम, विक्की कुमार, विजय साव, मुकेश प्रजापति, मेरी एड्रिनो मिंज, यूसुफ खान, प्रदीप हांसदा, शिक्षक रंजीत राम, रविन्द्र कुमार दुबे, रविन्द्र प्रसाद, अर्जुन कुमार बाउरी, नबा कर, मुकेश प्रजापति, वंदना कुमारी, मोनिका सिंह, अनन्या, रेशमी, प्रिय, जागृति, आंचल सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!