रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शुक्रवार को अंतर सदनीय एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें द्रोण, अगस्त्य, वशिष्ठ और परशुराम सदन के बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने  की। अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य एक ऐसी कला है जो हमारे भीतर की भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करती है। वहीं उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने एवं संस्कृति को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के अति कनीय वर्ग में अगस्त सदन की श्रेया, द्रोण सदन की अलीशा और परशुराम सदन की ट्विंकल ने क्रमशः पहला दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही कनीय वर्ग में अदिति ने पहला अगस्त सदन की अनन्या ने दूसरा एवं परशुराम सदन की अनुप्रिया एवं अदा परवीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि वरीय वर्ग में द्रोण सदन की समीक्षा पाठक ने पहला, द्रोण सदन की सृष्टि कुमारी ने दूसरा और वशिष्ठ सदन की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संगीत शिक्षक भोले शंकर और रूपम श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से निभाई।

By Admin

error: Content is protected !!