रामगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील पतरातू स्थित जिंदल क्लब में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएसआर प्रमुख कुमार राहुल और संचालन शोम्या श्री जेना ने किया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्लांट प्रमुख कृष्ण वल्लभ सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही लोक नृत्य-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर जागरूकता संदेश भी साझा किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्षा शालू जिंदल और जिंदल स्टील के चेयरमैन सह कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए योगदान का उल्लेख किया। साथ ही महिलाओं ने समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को और भी बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक संतोष कुमार, मीनू सिंह, रूपेश कुमार, आरडी शर्मा, सुभाष शरण, डॉ. संजीव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!