भुरकुंडा (रामगढ़) : ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य विजयंत कुमार के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

अवसर पर खेल शिक्षक कंचन दास के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे योगाभ्यास कराए गए। खेल शिक्षक ने योगासनों के सही तरीके तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। 

By Admin

error: Content is protected !!