लक्ष्य के प्रति समर्पण से मिलती है सफलता: आदित्य राज सिन्हा

रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज स्कूल में बुधवार को समारोह का आयोजन कर इसरो के चंद्रयान-3 अभियान में शामिल इंजन क्यूरेटर वैज्ञानिक आदित्य राज सिन्हा को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रांगण में उनके आगमन पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ भुरकुंडा निवासी आदित्य राज सिन्हा और उनके माता-पिता का अभिनंदन किया।

विद्यालय प्राचार्य विजयंत कुमार ने बुके और शॉल देकर आदित्य राज और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक आदित्य राज सिन्हा हमारे बीच हैं, यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। इनकी उपस्थित बच्चों के लिए  प्रेरणादायी है।

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए आदित्य राज सिन्हा ने कहा कि अपने जीवन के लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखें। लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता मिलत है। कहा कि स्कूल के दिनों से ही परिश्रम की आदत डालें। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी रूचि लें।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने आदित्य राज के साथ सेल्फी भी ली। मंच संचालन वैभव कुमार और माही कुमारी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में लायंस क्लब भुरकुंडा के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!