रामगढ़: जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन ने 76वां गणतंत्र दिवस सयाल अंबाजित कॉलोनी स्थित जिलाध्यक्ष पिंकी देवी के आवासीय कार्यालय परिसर में मनाया गया।
अवसर पर संगठन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके साथ सभी ने तिरंगे को सलामी दी एवं राष्ट्रगान गाएं। मौके पर स्वतंत्रता सैनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वहीं सदस्यों ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव के आगमन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया।
मौके पर एसोशिएशन जिला अध्यक्ष पिंकी देवी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जगदीश राम, सुधा सिन्हा, सोनम देवी, सहित कई लोग मौजूद थे।