बड़कागांव: जय हिन्द मानवाधिकार संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन वर्कर इंस्टीट्यूट परिसर में मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जय हिंद मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहम और उरीमारी ओपी प्रभारी सुशील साह शामिल हुए। मौके पर संगठन के कार्यकर्ता बुके देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता विवेक कुमार व संचालन मोहम्मद हसन ने किया ।

इस दौरान सम्मेलन में राज्य ,जिला, प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्म को संबोधित करते हुए फिरोज अहमद ने कहा कि संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार हनन ना हो इसके लिए कानून बनाए गए हैं और ऐसे में किसी निर्दोष नागरिकों के मौलिक अधिकार का यदि हनन हुआ हो तो जय हिन्द मानवाधिकार संगठन उन लोगों को उनके अधिकार को दिलाने में मदद करती है।

वहीं उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण नागरिकों के जीने का अधिकार छीना जा रहा है या हनन किया जा रहा है तो वैसे में पीड़ित व्यक्ति उससे संबंधित अधिकारी को शिकायत पत्र दे कर कानूनन अपना अधिकार प्राप्त कर सकते हैं । वहीं उन्होंने कहा कि हमारी संस्था झारखंड के अलावे अन्य राज्यों में भी लोगों के मौलिक अधिकार दिलाने का कार्य कर रही है।

मौके पर मकबूल हसन, मनोज मिर्धा,  विकास महतो, जागो एक्का, विवेक कुमार, मोहम्द हसन, जय लाल महतो, राम विनय पासवान, अर्जुन सिंह, ललन तुरी, समीम रजा, राजेश महतो, योगेंद्र महतो, जय बिंद कुमार, विमलेश कुमार, शशि चौहान, पिंकी देवी, आरती देवी, नीलम देवी, सुधा देवी, लक्ष्मी देवी, रेहाना परवीन, अंजू देवी, सविता देवी, सोनम देवी, राज रानी देवी, सोनम देवी, स्वेता देवी, रिंकी देवी, सीता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!