Jalabhishek of Lord Shiva on the first MondayJalabhishek of Lord Shiva on the first Monday

रांची: पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर राज्य भर के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। राजधानी रांची के शिवालयों में अहले सुबह से ही  श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचे । फल-फूल, बेलपत्र आदि अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक कर मंगलकामना की।

Jalabhishek of Lord Shiva on the first Monday
पूजा करतीं महिला श्रद्धालु

वहीं मंदिरों में सोमवार का व्रत रखनेवाली महिलाओं और कन्या की काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे । वहीं मंदिर समितियां भी श्रद्धालु की सुविधा में जुटी रहीं। रांची शहर में भीड़ के मद्देनजर जगह -जगह पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहैं।

पहली सोमवारी पर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। जिसमें महिलाओं और कन्याओं की संख्या काफी ज्यादा रही। अवसर पर मंदिर के निकट विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच फल, फूल, बेल पत्र, दूध का वितरण किया गया। शाम पांच बजे पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष आरती की जाएगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!