Janata Darbar held in Latehar, DDC heard complaintsJanata Darbar held in Latehar, DDC heard complaints

लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए ग्रामीणों व आम-जन ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हुए समस्याओं को ससमय निराकरण करने की मांग की।

जनता दरबार में क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी गई एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

By Admin

error: Content is protected !!