| पतरातू डैम पर समाज के लोगों का हुआ जुटान |
शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता से बढ़ेगा समाज : सुखदेव विद्रोही
रामगढ़: झारखंड भुईयां समाज विकास समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को पतरातू डैम पर वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबन भुईयां और संचालन राजेंद्र भुईयां ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव विद्रोही सहित विशिष्ट अतिथियों में लातेहार जिलाध्यक्ष राजू भुईयां, हजारीबाग जिलाध्यक्ष रामू राम भुईयां, रामगढ़ जिलाध्यक्ष आजाद भुईयां, जिला सचिव गोविंद राम भुईयां, जिला कोषाध्यक्ष गरीबा भुईयां शामिल रहे। सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भुईयां समाज की वर्तमान स्थिति पर विचार रखें। उन्होंने समाज को एकजुट होने का आव्हान किया। साथ ही शिक्षा पर जोर देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समाज की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव विद्रोही ने कहा कि समाज किस दिशा में जा रहा है, इसपर सभी को चिंतन करने की जरूरत है। शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता से ही समाज आगे बढ़ सकता है और अपने अधिकार और मान-सम्मान के लिए संघर्ष कर सकता है। वहीं रामगढ़ जिलाध्यक्ष आजाद भुईयां ने कहा कि समाज के लोग नशे से परहेज़ करें और बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दें। महिलाएं भी जागरूक हों और सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के उपरांत पर सभी ने एकसाथ वनभोज का आनंद उठाया। मौके पर रौशन कुमार भुईयां, अर्जुन भुईयां, मुरली भुईयां, रामानंद भुईयां, लीलू भुईयां, रामचंद्र भुईयां, गोपाल सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
