रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को चैनगड्डा पंचायत के शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रतिमा देवी और संचालन प्रीति कुमारी ने किया। बैठक में विशेष रूप से चैनगड्ढा और आसपास से कई महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।
इस दौरान सभी ने अपने-अपने विचार रखें और पतरातू प्रखंड सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। वहीं रामगढ़ कॉलेज मैदान में टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया ।
मौके पर केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, जिला कोषाध्यक्ष गिरी शंकर महतो, जिला महामंत्री अजीत महतो, राजदीप महतो, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अंजन कुमार महतो, भोला महतो, जयपाल महतो, चेतन महतो, विवेक कुमार महतो, पंकज महतो, राज किशोर चौधरी, फुलेंद्र महतो, महिला मोर्चा से नेहा कुमारी, प्रतिमा देवी, प्रीति देवी, नवमी देवी, कविता कुमारी एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।