रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के द्वारा शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर कोठार स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कोर कमेटी सदस्य, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य, पंचायत पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

अवसर पर युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पनेश्रर ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड राज्य की जनता के मान सम्मान और अधिकार के लिये जीवन निछावर कर दिया। शहीद निर्मल महतो के आंदोलन के बदौलत ही झारखंड राज्य का गठन संभव हो पाया। निर्मल महतो की हत्या 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में नॉर्दर्न टाउन स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । निर्मल महतो झारखंडी माटी के सच्चे सपूत, अदम्य साहसीऔर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे हैं। 

मौके पर पनेश्वर, आनंद केटियार, राजेंद्र बेदिया, संतोष टिडुवार, पंकज महतो, पवन महतो, जयंती देवी, भारती कुशवाहा, रूपा महतो, गुड्डी देवी, लीलावती महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, भवानी महतो, प्रकाश प्रभाकर, डब्लू महतो, प्रवीण कुमार, कुणाल कुशवाहा, पवन कुमार महतो, नेमी महतो, रितेश कुमार, आनंद कुशवाहा, सदाफल महतो, जियाउल अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!