रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ को ज्ञापन दिया गया। जिसमें लिखा गया है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पतरातू में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को लेकर प्लांट प्रबंधन पार्टी के प्रतिनिधियों और मजदूरों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता 07 फरवरी तक सुनिश्चित करे। अगर निर्धारित समय तक वार्ता नहीं होती है तो पार्टी के द्वारा आंदोलन किया जायेगा।

आवेदन कि प्रतिलिपि उपायुक्त रामगढ़, श्रम अधीक्षक रामगढ़,  नियोजनालय पदाधिकारी रामगढ़, अंचला अधिकारी पतरातू को दिया गया है। आवेदन देने वालो में प्रखण्ड अध्यक्ष प्रयाग महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री सुभान अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष मनोरंजन महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामेश महतो, रफ़ीक़ अंसारी, एनामुल अंसारी शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!