रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के क्रम में निधन हो गया। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए शोक व्यक्त किया है। बताते चलें कि बीते दिनों श्वांस संबंधी समस्या होने पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट कर चेन्नई भेजा गया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था।
बताते चलें कि जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा के विधायक थे। वे कोरोना काल में संक्रमण की चपेट में आए थे। उस दौराश चेन्नई के अस्पताल में उनके लंग्स का आपरेशन भी किया गया था।
इधर,जगरनाथ महतो के निधन पर सूबे में शोक की लहर है। भाजपा नेता बाबुलाल मरांडी सहित सूबे के कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदना जताई है।