रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पर सीएम हेमंत सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे और जगरनाथ महतो से मुलाकात की। यहां मुख्यमंत्री ने तबीयत के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। वहीं जगरनाथ महतो की स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया।
बताते चलें कि मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना काल में संक्रमित हुये थे। जिसके बाद अपोलो अस्पताल चेन्नई में उनके लंग्स ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ था। कुछ माह पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाया गया। इसलिए पुनः सीने में तकलीफ को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रेफर किया गया है।