हजारीबाग: डाडी प्रखंड के बलसगरा स्थित किसान मजदूर उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को झारखंड कुर्मी महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग जिला इकाई अध्यक्ष सह मुखिया देवकी महतो ने की। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बालकृष्ण महतो (हड्डी रोग विशेषज्ञ), उद्घाटनकर्ता झारखंड कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, मुख्य वक्ता झारखंड कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो, निबंधन पदाधिकारी मनोज मनजीत, व्याख्याता अवध बिहारी महतो, आंदोलनकारी पुष्कर महतो, चिकित्सक कुंजलाल महतो मौजूद रहे। मंच संचालन लाल धन महतो द्वारा किया गया।

समारोह में झारखंड कुर्मी महासभा द्वारा हजारीबाग जिला अंतर्गत 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और हाल में सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर नवपदस्थापित समाज के लोगों को  पदक, प्रमाणपत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने एकजुटता और सामाजिक विकास पर विचार व्यक्त किए। कहा गया कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्ष रोपण भी किया गया। 

मौके पर सुदर्शन महतो, कौलेश्वर महतो, रामटहल महतो, खेमलाल महतो, मंगलदेव महतो, चौलेश्वर महतो, दशरथ महतो, करण कुमार, अशोक महतो, किशोर कुमार महतो, निरंजन कुमार महतो, सेवालाल महतो, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं मेधावी छात्र मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!