Jharkhand Kurmi Mahasabha organizes Pratibha Samman ceremonyJharkhand Kurmi Mahasabha organizes Pratibha Samman ceremony

हजारीबाग: झारखंड कुरमी महासभा के तत्वावधान में रविवार को बलसगरा स्थित किसान उच्च विद्यालय में 8वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद खीरू महतो, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं राष्ट्रीय संरक्षक शिवलाल महतो सहित उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि महासचिव कारीनाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष शांति महतो, एसडीओ राजेश महतो, जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मंजीत, जिला निबंधन पदाधिकारी बालेश्वर पटेल, बीडीओ महतो, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरस्वती देवी  उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने झंडोत्तोलन और दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा देकर किया गया। इसके उपरांत बच्चों के द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

समारोह के दौरान मैट्रिक में  90 प्रतिशत अंक से अधिक लानेवाले 33 विद्यार्थियों, इंटर में 85% से अधिक अंक लाने वाले 5 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। वहीं तीन सरकारी शिक्षकों,एक इंजीनियर, एक जूनियर इंजीनियर और एक पंचायत सचिव को प्रमाण पत्र, मेडल, शॉल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलदेव महतो और संचालन सेवालाल महतो ने किया।

समारोह में मुखिया देवकी महतो, सचिव देवकी महतो, डॉ. भुनेश्वर महतो, रामटहल महतो, रंघुनंदन प्रसाद, मुखिया झरी महतो, पंसस रीमा कुमारी, रामसेवक प्रसाद, गुलचंद महतो, बिहारी महतो, सुदर्शन महतो, बैजनाथ महतो, अशोक महतो, सुरेंद्र महतो, उपमुखिया किरण देवी, लालधन महतो, दुबेश्वर महतो सहित कई उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!