छात्र अधिकार पदयात्रा होगा ऐतिहासिक: राजेंद्र बेदिया
रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को पतरातू प्रखंड कमेटी ने देवरिया फुटबॉल मैदान में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग महतो और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया शामिल रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीते 4 दिसंबर को गिरीडीह के डुमरी से छात्र अधिकार पदयात्रा शुरू की गई है। जो बगोदर, बिशुनगढ़, हजारीबाग, रामगढ़, रांची होते हुए 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा धरना स्थल रांची में विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी। पदयात्रा में पतरातू प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता की अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को अविलंब लागू करने, छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने, जेपीएससी, जेएसएससी, जे -टेट की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित करने, राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगों पर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जा रही है।
बैठक में सोनी देवी, आर्यन टोप्पो, हेमंत मुंडा, रंजीत कुमार, प्रेमलाल बेदिया, कैलाश कुमार महतो, रामचंद्र यादव, गिरीशंकर महतो, अजीत महतो, विकास नायक, ईश्वर दयाल महतो, संदीप कुमार, अजय कुमार ,सचिन कुमार नायक, रतन कुमार,पवन कुमार महतो, विकास महतो, अर्जुन महतो के सहित अन्य उपस्थित थे।
