विधानसभा चुनाव में मांडू से मोर्चा के प्रत्याशी की जीत करेंगे सुनिश्चित: बिहारी
रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ इकाई ने सोमवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत रबोद पंचायत के भूइया टोली और मऊरसेरवा टोली में जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व रमेंद्र महतो और अर्जुन करमाली ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह प्रोटेम प्रभारी बिहारी महतो उपस्थित रहे। अभियान के तहत लोगों को मोर्चा के नीति और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए जुड़ने की अपील की गई।
इस दौरान बिहारी महतो ने कहा की परिवर्तन के लिए टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन को मजबूल बनाना है।। कहा कि आगामी घुनाव में मांडू विधानसभा से मोर्चा जिसको भी टिकट मिलेगा, उसकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।
जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से महतो, रविंद्र महतो ,निखिल महतो, अभय महतो, तुलेश्वर महतो, अर्जुन करमाली, शंकर महतो, मंगरा भूंया रवि भूंया, जितेंद्र भूंया, शंकर महतो, सोनिया देवी, सरिता देवी, नागिनी देवी, नीतू देवी ,ममता कुमारी, स्नेहलता कुमारी सहित कई शामिल थे।