रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेसी कमेटी ने सोमवार को राजभवन का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मोरहाबादी शुरू हुआ मार्च कचहरी होते हुए कांग्रेस राजभवन पहुंचा। जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया।

राजभवन घेराव कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,  विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, सुखदेव भगत सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और नाकामी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार विभाजनकारी एजेंडा चला रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी देशवासियों के साथ खड़ी है।

वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मोदी सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अपने पूंजीपति मित्र को विश्व का दूसरा सबसे अमीर आदमी बनाने में मदद कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे खुलासों पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं सभा को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए विरोध जताया ।

कार्यक्रम  का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं डॉ एम तौसीफ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। 

By Admin

error: Content is protected !!