रांंची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए 12 परिक्षाओं के विज्ञापन को रद्द कर दिया है। बुधवार को आयोग ने इससे संबंधित सूचना जारी की है। बीते 16 दिसंबर को नियोजन नीति पर उच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करते हुए जेएसएससी ने परीक्षाओं से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापनों को रद्द कर दिया है। आगे नये सिर से इन परीक्षाओं से संबंधित विज्ञापन जारी किये जाएंगे।

 इन परीक्षाओं के विज्ञापनों को किया गया रद्द

• झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2021

• झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

• झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022

• झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता                परीक्षा-2021

• झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022

• झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण    अधिकारी (आई.टी.आई. इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा-2022

• झारखण्ड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में              हिन्दी-टंकण) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022

• झारखण्ड नगरपालिका सेवा सम्वगं संयुक्त प्रतियोगिता                      परीक्षा-2022

• झारखण्ड तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय                    संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022

• झारखण्ड मेट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

• स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

• झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2022

By Admin

error: Content is protected !!