हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति डाडी प्रखंड इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को कनकी पंचायत के होसिर में बैठक कर पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। जिसकी अध्यक्षता गोविंद महतो और संचालन सुनील कुमार महतो ने किया। मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में रवि कुमार महतो, जगदीश महतो, मनोज महतो, दिलीप कुमार, तुलेश्वर महतो उपस्थित रहे।
कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष जुगेश कुमार, सचिव गिलेंद्र महतो कोषाध्यक्ष पंचित कुमार महतो, उपाध्यक्ष सुदन महतो, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, सहसचिव जगदीश मरांडी, उपसचिव कालेश्वर महतो, उप कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो, मीडिया प्रभारी राम प्रवेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विनोद महतो, मनोज कुमार महतो, जितेंद्र कुमार, महतो, शंकर कुमार महतो, बलदेव महतो, गणेश महतो, मुन्नीलाल कुमार, मुन्ना, सुनील कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, बच्चा लाल महतो, मुकेश महतो, सोहन, स्वरंजन कुमार शर्मा, राहुल कुमार महतो, विजय कुमार तुरी, सचिन कुमार महतो, परमानंद कुमार, प्रकाश महतो, किशोर कुमार महतो, पवन कुमार, तुलेश्वर कुमार मरांडी, वीरेंद्र कुमार महतो, रवि करमाली, अशोक तुरी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।