हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति डाडी प्रखंड ईकाई द्वारा बैठक कर मंगलवार को बलसगरा पंचायत  कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दीपेंद्र कुमार महतो ने और संचालन ओम प्रकाश महतो ने किया। पर्यवेक्षक जगदीश महतो, रामचंद्र महतो, रवि कुमार, विकास कुमार, वरुण पटेल के द्वारा कमेटी गठन करते हुए  सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

गठित पंचायत कमेटी अध्यक्ष मिथुन कुमार, सचिव ओम प्रकाश महतो, संतोष कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुभाष कुमार महतो, सह सचिव किशोर कुमार महतो, मीडिया प्रभारी महेश कुमार महतो और महिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी, सचिव सुष्मिता भोक्ता, कोषध्यक्ष किरण देवी, उपाध्यक्ष सावित्री देवी, सहसचिव अनीता देवी का मनोनयन किया गया।

मौके पर सतीश कुमार पटेल, करण कुमार, सुनीता देवी, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, नीतीश कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!