हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति डाडी प्रखंड इकाई की बैठक रबोध पंचायत के रोयंग में शुक्रवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता जगदीश महतो एवं संचालन मनोज कुमार और कपिल देव महतो ने किया। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में तुलेश्वर महतो, दिलीप कुमार, रवि कुमार, ओम प्रकाश महतो, विकास कुमार, विक्रम महतो, वरुण कुमार उपस्थित थे।
बैठक में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रबोध पंचायत में पुरुष और महिला दो कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें पुरुष कमिटी में अध्यक्ष कपिल देव महतो, सचिन भोगेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष धनीराम कुमार महतो, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पटेल, सह सचिव दिलीप कुमार महतो, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार महतो, कार्यकारिणी वासु महतो, चमन महतो, अर्जुन महतो, प्रहलाद सिंह, संजय कुमार, प्रेम शंकर एवं महिला कमेटी में अध्यक्ष बीना देवी, सचिव मुनिता देवी, कोषाध्यक्ष सुवंती देवी, उपाध्यक्ष गीता देवी, सह सचिव गीता देवी को मनोनीत किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से विनोद कुमार गंझू, सुखदेव महतो, भूपेंद्र कुमार महतो, संजीत कुमार महतो, अर्जुन महतो, संजय कुमार, योगेंद्र नाथ पटेल, सुरेश महतो, सविता देवी, गुनिया देवी, सुदानी देवी, सुखी देवी, रीना कुमारी, गीता देवी, दशमी देवी, सुखिया देवी, मुंग्या देवी, गायत्री देवी, सुमन देवी, तपेश्वर महतो, भीमदेव महतो, सुखदेव महतो, प्रदीप ठाकुर, दिलीप कुमार महतो, वासु देवी, रेखा देवी, बीना देवी, ननकी देवी, मंजू देवी, खुशबू देवी, प्रकाश कुमार महतो, हरदेव गंझू सहित कई लोग मौजूद थे।