रामगढ़: जिंदल फाउंडेशन पतरातू द्वारा क्षेत्र के प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों के बीच वर्मी कम्पोस्टिंग किट का वितरण किया गया। इस दौरान फार्मर प्रोड्यूसर ग्रुप से जुड़े 70 किसानों को वर्मी कम्पोस्टिंग किट दिया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संतोष कुमार सहित मीनू सिंह, रूपेश कुमार और कुमार राहुल मौजूद रहे।

अवसर पर अतिथियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। वितरण किए गए प्रत्येक वर्मी कम्पोस्टिंग किट में पॉलीथीन शीट, रोज़ कैन और एक किलोग्राम केंचुए शामिल थे। जिससे किसान स्वयं जैविक खाद का निर्माण कर सकें।

बताया जाता है कि यह पहल किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने में सहायक सिद्ध होगी। इससे किसान प्राकृतिक खेती करते हुए उत्पादकता बढ़ाएंगे और अपनी आजीविका सशक्त कर सकेंगे। 

By Admin

error: Content is protected !!