रामगढ़: जिंदल स्टील को 10वें एपेक्स इंडिया ऑक्युपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी अवार्ड्स 2025 में स्टील सेक्टर के लिए प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कार्यस्थल सुरक्षा मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। जेएसपी पतरातू प्रबंधन ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक डॉ. एस. के. त्यागी और मेवाड़ वंश की राजकुमारी जान्हवी कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। जिंदल स्टील को यह सम्मान लगातार बेहतर सुरक्षा प्रबंधन, सख्त अनुपालन, कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण, उन्नत सुरक्षा प्रथाओं को अपनाने और कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए मिला है।

जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट प्रमुख कृष्ण बल्लभ सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था के उस विज़न का परिणाम है जिसमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। आगे भी जिंदल स्टील पतरातू उच्चतम सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। 

By Admin

error: Content is protected !!