समाज को एक सूत्र ने बांधती है संस्कृति और परंपराएं : रोशन लाल चौधरी 

रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेर पंचायत के सिधवार खुर्द में शुक्रवार को भव्य जितिया मेला और नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑर्केस्ट्रा में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम, मुखिया रविंद्र करमाली, आजसू पतरातू प्रखंड अध्यक्ष बिंदेस बेदिया शामिल हुए। मेला कमेटी ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर और माला पहनाकर किया। इसके उपरांत विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। मंच का संचालन दिल्लू मुंडा ने किया। 

अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेला मिलने-जुलने और एक साथ आनंद उठाने का अवसर होता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही समाज को एक सूत्र में बांधे रखती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने विश्वास के साथ सेवा का मौका दिया है। विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ज्वलंत समस्याओं का मिलजुलकर समाधान किया जाएगा। 

वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि जितिया  आस्था का पर्व है। माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए यह कठोर व्रत रखती है। हमारी यह परंपराएं और हमारी संस्कृति हमेशा कायम रहनी चाहिए। 

अवसर पर सिधवार सहित आसपास के क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष आर्केस्ट्रा देखने और मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले में कई प्रकार की दुकानें सजी रहीं। ऑर्केस्ट्रा में देर शाम तक दर्शक लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत पर झूमते रहे।

मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी अध्यक्ष दिल्लू मुंडा, सचिव संतोष गंझू, कोषाध्यक्ष विष्णु गंझू, सुनील गंझू, लाल देव बेदिया, मितकु बेदिया, ज्वाला बेदिया, राजेंद्र बेदिया, दीपक गंझू , अनिल मुंडा, अजय मुंडा, राजेंद्र गंझू, विक्की गंझू, पवन गंझू, सिकेश गंझू, विजय गंझू, राजू गंझू, कले मुंडा, गिरधारी मुंडा, नीतीश मुंडा, बबलू गंझू, झगडू गंझू, महेश गंझू, पिंटू मुंडा, महेश रजवार सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!