रांची: लातेहार के ईचाबार जंगल क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा) के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 10 लाख के इनामी जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा और 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में सेट-1 का एक जवान अवध सिंह घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार एसपी कुमार गौरव को लातेहार थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पप्पू लोहरा और प्रभात गंझू की मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

By Admin

error: Content is protected !!