सहयोग और प्रोत्साहन से बढ़ता है खिलाड़ियों का हौसला :  राजेंद्र बेदिया 

रामगढ़: जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत चैनगड्डा गांव में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से युवा विकास सपोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों के बीच जर्सी और जूते का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया ने किया। 

अवसर पर राजेंद्र बेदिया ने कहा कि खेल-कूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी संसाधन के अभाव में अधिकांश प्रतिभावान खिलाड़ी अपने सपनों को पूरा करने से चूक जाते हैं। सामाजिक सहयोग और प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सकता है। 

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि आज झारखंड के युवा अपनी प्रतिभा से खेल जगत में राज्य और देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। झारखंड के युवाओं में फुटबॉल के प्रति काफी रूझान देखा जाता है। यह खेल एकाग्रता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क की भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, जिला सचिव महिला मोर्चा कविता देवी, नगर उपाध्यक्ष संतोष बेदिया, वरिष्ठ नेता शाह मोहम्मद, संजय महतो, गोपाल महतो, जियाउल अंसारी, लखन उरांव, बलदेव बेदिया, राजेश बेदिया समेत दर्जनों ग्रामीण व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!