JLKM Khatian Adhikar Sabha cum Milan Samaroh in Patratu on 24 August 

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का खतियान अधिकार सभा सह मिलन समारोह आगामी 24 अगस्त को पतरातू के अंबेडकर पार्क, न्यू मार्केट में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से भाग लेंगे। इधर, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, टेंट और बैनर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पतरातू क्षेत्र में जगह-जगह पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि पतरातू क्षेत्र के लोग रोजी-रोजगार, विस्थापन और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और अधिकार के लिए एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि टाइगर जयराम महतो की विचारधारा और उनकी राज्य के परिपेक्ष्य में उनकी स्पष्ट नीतियों के कारण पार्टी पर झारखंड के लोगों का विश्वास और युवाओं रूझान बढ़ रहा है। 

मौके पर केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी, महासचिव लीलावती देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता गिरीशंकर महतो, तिलक महतो, सहदेव महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!