रामगढ़: पतरातू के हेसला पंचायत में सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें विचार विमर्श करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ आगामी 18 और 19 फरवरी को धरना-प्रदर्शन करने और 20 फरवरी को फैक्ट्री का गेट अनिश्चितकालीन जाम करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय मंत्री सुभान अंसारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोरंजन महतो, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इनामुल अंसारी, एसटी मोर्चा जिला संगठन सचिव आर्यन टोप्पो, प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार, सक्रिय सदस्य रफीक अंसारी, आनंद गंझु, प्रेम लाल बेदिया, परशुराम दांगी, कविता देवी,ललिता देवी, नोमी देवी, मुकेश बेदिया, रतन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे l

By Admin

error: Content is protected !!