रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महाधिवेशन के डेढ़ साल के बाद केंद्रीय कमेटी की घोषणा की है। अध्यक्ष शीबू सोरेन ने हस्ताक्षरयुक्त आदेश जारी कर औपचारिक घोषणा कर दी है। नई कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, सात सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता और 30 कार्यकारिणी सदस्य.शामिल हैं।

उपाध्यक्ष: नलिन सोरेन, प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, बैजनाथ राम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महासचिव: विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडेय,सुप्रियो भट्टाचार्य,सीता सोरेन, दीपक बीरूआ ,सुदिव्य कुमार सोनू ,मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा और बाबूलाल सोरेन महासचिव बनाए गए है।

सचिवः योगेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार और समीर मोहंती सचिव मनोनीत किए गए हैं।

कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रवक्ताः प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता बने हैं।

वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में विजय हांसदा, महुआ मांझी, रविंद्र नाथ, महतो, हेमलाल मुरमू, लोबिन हेंब्रम, मोहन कर्मकार, डॉक्टर कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, अमितेश सहाय, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव,भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरी, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!