दो माह के अंदर बड़कागांव विधानसभा के सभी बूथ पर कमेटी का करें गठन : संजीव बेदिया

उरीमारी (हजारीबाग): झारखंड मुक्ति मोर्चा बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को उरीमारी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह और संचालन पतरातू प्रखंड सचिव उदय अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी यादव उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि दो माह के अंदर बड़कागांव विधानसभा के सभी बूथों पर कमेटी का गठन करना है। कमेटी में कम से कम जिसमें 5 महिला 15 पुरुष होना अनिवार्य है। सभी कार्यकर्ता झामुमो को बड़कागांव विधानसभा में मजबूत करने में जुट जाएं।

अवसर पर जानकी यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक आंदोलनकारी पार्टी है। झामुमो ही राज्य और राज्य के लोगों का विकास कर सकती है।

मौके पर केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पूर्व जिला सचिव नीलकंठ महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र बेदिया ,झामुमो नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुकेश रावत, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो ,चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पासवान, सरोज मेहता, इंद्रदेव राम, सूरज वर्मा, घनश्याम महतो, कृष्ण प्रजापति,फलेंद्र गंझु, चूरामन गंझू , राजेश हंसदा, मुंद्रिका सिंह, गुलाब राम, अरविंद मेहता, विजय भुइयां, रामवृक्ष भुइया,मोती भुइयां, नंदकीशोर भुईयां, गणेश राम, सुनील राम, बिनोद यादव, कर्मदेव भुइयां, राजेंद्र भुईयां, शंकर साव, हरिलाल मांझी,रामसागर महतो, रघुवीर दांगी, जय शरण कुमार, भुवनेश्वर महतो, महावीर महतो, मो. हेशाम, महेंद्र पासवान, सुरेश यादव, दिनेश मुंडा, हरीनाथ मुंडा, संजय करमाली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!