कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस वोटिंग से हारे

रांची: झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हुई। एक सीट पर सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम ने 31वोट से जीत दर्ज की। जबकि दूसरी सीट भाजपा प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने कांग्रेस के प्रणव झा को हरा दिया। जानकारी के अनुसार क्रॉस वोटिंग में परिमल नाथवानी को 31वोट मिले। लेकिन उनके 2 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। बावजूद इसके 28 के जादुई  को प्राप्त कर परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज कर ली। प्रणव झा को कुल 19 मत ही प्राप्त हुए।

कांग्रेस को मिली करारी हार पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने राजद और माले विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया है। महागठबंधन के पर्याप्त आंकड़ा होने के बावजूद इस अप्रत्याशित हार से सत्ता में शामिल कांग्रेस पार्टी में मायूसी छा गई है। कांग्रेसी विधायक हार की समीक्षा करने की बात कह रहे हैं। इस हार का असर राज्य सरकार की सेहत पर पड़ेगा या नहीं इसपर फिलहाल कांग्रेसी विधायक कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ये है समीकरण

इंडिया गठबंधन (सत्तारूढ़): JMM-34, CONGRESS -16, RJD-4, CPIML -2, कुल 56

एनडीए गठबंधन (विपक्ष): BJP-21, AJSU-1, JDU-1, LJP-1, कुल 24

 

By Admin

error: Content is protected !!