रामगढ़: भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कार्यालय में शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया शामिल हुए। शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके लंबी उम्र की कामना की।

अवसर पर संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन झारखंड के जनमानस के नेता हैं। उनके सिद्धांतों का अनुसरण करके ही राज्य के लोगों का विकास हो सकता है।

कार्यक्रम में रोहन बेदिया, हरिलाल बेदिया, राजेंद्र बेदिया, संजय वर्मा, मुकेश राउत, उदय मालाकार, जग्गू घांसी,  मुकेश लाल सिंदुरिया, मुकेश पासवान,  संजीत राम, श्रीनिवासन अग्रवाल, दारासिंह, शमसुल अंसारी, इस्लाम अंसारी, आजाद अंसारी, लक्ष्मी राम, सरोज राम, रोशन कुमार ,अनिल इक्का, आदित्य कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, सीताराम बेदिया, प्रमोद ठाकुर राम, लखन मुंडा, सत्यनारायण यादव, दीपक साहू, मुद्रिका राम, जयप्रकाश साहू, राजेंद्र साहू, ओमप्रकाश रावत, डीके पंडित, उदय अग्रवाल सहित कई मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!