रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रह जिला समिति की बैठक गुरुवार को शहर के होटल ट्रीट में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता और जिला सचिव श्री बिनोद कुमार महतो के संचालन में हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल यानी 16 फरवरी को झामुमो जिला समिति रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू के नेतृत्व में रामगढ़ से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मोरहाबादी केबापू वाटिका में एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होंगे। बैठक में भूख हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बताया गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के विरोध मे किया जाएगा और भूख हड़ताल के माध्यम से हेमंत सोरेन को अपदस्थ करने के षडयंत्र और भाजपा के खिलाफ आक्रोश को जन- जन पहुंचाने का काम किया जाएगा।
इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों, नगर परिषद और नगर समिति के प्रत्येक पंचायत और वार्ड में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ झारखंड के घर-घर तक पहुंच रहा था। हेमंत सोरेन को जन-जन का नेता बनता देख बीजेपी ने सरकारी तंत्र और ईडी का दुरुपयोग कर उन्हें अपदस्थ करने का खेल खेला है।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ़ भुन्नु महतो, पूर्व केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा, केंद्रीय सदस्य बरतु करमाली, जिला उपाध्यक्ष महेश ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कू, जिला उपाध्यक्ष आज़ाद अंसारी, हरिलाल बेदिया, दिलीप शर्मा, मोइन अहमद, गोरंग राय, साजिद आलम, साजिद अंसारी, मो. अफरोज, रामकिशुन गिरी, महेंद्र मिस्त्री, कुंवर महतो, गुलाम नबी, योगेन्द्र यादव, फकरूदिन अंसारी, इमामऊल अंसारी, शिव करमाली, सतीश मुर्मू, मतीराम महतो,खुदीराम महतो, विमल करमाली, नरेश हांसदा, सुरेश चंद पटेल, बबलू यादव, साजिद अख्तर, सुशांत,भारती, शिवलाल हांसदा, अरूण बनर्जी, मिथुन मुंडा, बिरजू मांझी, कृति करमाली, उदय मालाकार, पिंकी बेसरा, रेणु देवी, बीराजो देवी, दीपक टुडू, दुबराज पाहन, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, विनय मुन्ना, करमू नायक, सुरेश प्रसाद, केशव टुडू, छोटेराम बेसरा, नंद किशोर पासवान, रवि करमाली, अमित करमाली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे