रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को जिला कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू और संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य बिनोद कुमार महतो ने किया। सर्वप्रथम दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके उपरांत गरीब असहायों के बीच कंबल और फल का वितरण किया गया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिनोद किस्कू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने और उन्हें पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया।

मौके पर दुबराज पहान, संतोष कुमार, खगेश्वर महतो, अरुण बनर्जी, मुरली धर कोठारी, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, बिट्टू ख़ान, मिथुन मुंडा, गोरांग राय, तनवीर आलम, सकलदेव करमाली, लाल बहादुर चौधरी, कामलेश पांडेय, मोगा बेदिया, मिंटू ख़ान, टुकेश्वर महतो सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!