रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला संयोजक मंडली ने शुक्रवार को भुरकुंडा स्थित पतरातू प्रखंड कार्यालय में कार्यकताओं के साथ बैठक की। जिसकी अध्यक्षता चरेंद्र बेदिया और संचालन उदय अग्रवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू उपस्थित रहे। वहीं संयोजक मंडली के विनोद कुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, बरतु करमाली, हरिलाल बेदिया, विजय कुमार राम, राजकुमार महतो, गुलाम नबी, गीता विश्वास और पिंकी बेसरा मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पतरातू प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी पंचायतों में कमेटी का पुनर्गठन करने और इसके उपरांत प्रखंड अध्यक्ष का चयन कर प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक में कई वक्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं पर भी अपने उद्गार व्यक्त किए और वरीय पदाधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। साथ ही एकजुटता के साथ व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।
बैठक में रंजीत बेसरा, संजय वर्मा, उदय मालाकार योगेंद्र यादव, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, सीताराम मुंडा, मुकेश राउत, मो. कयूम अंसारी, जग्गू घांसी, लखन मुंडा, शान्ति देवी, राजेंद्र बेदिया, वीरेंद्र मांझी, इस्लाम अंसारी, शमशुल अंसारी, मनसा बेदिया, झलकू बेदिया, दौलत सिंह, विश्वनाथ राम, कुलेश्वर राम सहित कई मौजूद थे।