सदस्यता अभियान सहित पंचायत और प्रखंड समितियों के गठन पर हुई चर्चा 

रांची: झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को रांची सर्किट हाउस मे संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक मे सदस्यता अभियान को और तेज कर पार्टी द्वारा तय लक्ष्य को पूरा करने हेतु रणनीति बनाई गई। वहीं पंचायत और प्रखंड समितियों के गठन को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही पूरे जिले मे सदस्यता अभियान और शिविरों के माध्यम से नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला की एक विस्तारित बैठक आगामी 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें रांची जिला के सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ता सहित प्रखंड, पंचायत एवं महानगर के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।  

बैठक मे रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, पवन जेडीया, धर्मेंद्र सिंह, जयवंत तिग्गा, नयनतारा उरांव, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, संध्या गुड़िया शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!