विस्थापन और रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन करेगा झामुमो: संजीव बेदिया

बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़कागांव विधानसभा के हर बूथ पर संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जाएगा। विस्थापन और रोजगार की ज्वलंत समस्या पर झामुमो अब आंदोलन का रूख करेगा। एनटीपीसी की मनमानी के खिलाफ जल्द ही विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया ने रविवार को बड़कागांव में आयोजित झामुमो की बैठक में कही। जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह एवं संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम ने किया। बैठक में बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड से झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। संजीव बेदिया ने संगठन की मजबूती को लेकर दिशानिर्देश दिए। 

वही संजय सिंह ने कहा कि आगामी 10 जून को बड़कागांव, पतरातू और केरेडारी प्रखंड का विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।  दो माह के अंदर विधानसभा क्षेत्र के सभी  बूथ कमेटी गठन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। एक बूथ में पांच महिला और 15 पुरुष कार्यकर्ता को रखना अनिवार्य होगा।

मौके पर पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, प्रखंड सचिव सरोज मेहता, सफीउल्लाह अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, केरेडारी प्रखंड सचिव मुबारक अंसारी, प्रवक्ता दशरथ दूबे, रफीक अंसारी, विशेश्वर राम, सुनील कुमार, नंदकिशोर भुईंया, प्रदीप राम, बसंत कुमार, शंकर साव, हरिलाल मांझी, महेंद्र पासवान, राजेंद्र भुइयां, सुरेश यादव, बालेश्वर राम, गुलाब राम, राजू साव, विनोद राम, गौतम कुमार, विक्रम सोनी, प्रकाश कुमार, मोहन महतो, कृष्णा प्रजापति, काली महतो, संदीप नायक, करमा भुईयां, कालेश्वर महतो, सूरज वर्मा, घनश्याम महतो, बैजनाथ, प्रेम साव, सहदेव उरांव, अरूण प्रजापति, मुंद्रिका सिंह, अरविंद महतो, राम सागर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!