JMM workers expressed joy in Barkagaon after Hemant Soren got bail

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़कागांव मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

अवसर पर संजय सिंह ने कहा सच्चाई की सदैव जीत होती है, सत्य कभी हार नहीं सकता है। वहीं पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार झारखंड में जब से बना है हमेशा गरीब आदिवासी को सीधे तौर पर लाभ मिला है।

मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुखिया इलियास अंसारी, विशेश्वर राम, नंदकिशोर भुईयां, सूरज वर्मा, शंकर साव, घनश्याम महतो, कृष्ण प्रजापति, प्रभु राम, मो. हेशाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!