बड़कागांव: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत बिरसा परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने तीन दिनों की हड़ताल की सफलता को लेकर पीट मीटिंग किया। जिसकी अध्यक्षता भोला प्रसाद एवं संचालन हरिनाथ महतो द्वारा किया गया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कार्य कर रही है। वहीं सीसीएल प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मजदूर से सिर्फ कोयला उत्पादन का कार्य लिया जा रहा है। वक्ताओं ने हड़ताल की सफलता के लिए कोयला मजदूरों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

मौके पर मुख्य रूप से रमाकांत दुबे, रणधीर साव, रामनरेश सिंह, जेपीएन सिंह, अशोक शर्मा, वासुदेव साव, अर्जुन सिंह, दशरथ कुर्मी, अशोक गुप्ता, उदय मालाकार, सुरेश, संजय कुमार शर्मा, इंद्रदेव राम, संजय मिश्रा, संजय वर्मा, वरुण कुमार, सुधीर कुमार, लालू महतो, दिनेश मुंडा, अमित कुमार, महावीर साव, महेंद्र, रविंद्र विश्वकर्मा, सुभाष ओझा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!